
बड़कागांव — झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की 4 अप्रैल को हजारीबाग जिला स्कूल प्रांगण में 46 वें स्थापना दिवस मनाने को लेकर बड़कागांव का दौरा किया। कई पंचायत में जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थापना दिवस में आने की निमंत्रण दिया गया।
संजय सिंह ने बड़कागांव प्रखंड के अलावा केरेडारी एवं कटकमदाग का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन,कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद विधायक मथुरा प्रसाद,झामुमो केंद्रीय महासचिव सह मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद कुमार पांडे, झामुमो केंद्रीय महासचिव सह दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा एवं झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया उपस्थित होंगे। दौरा में मुख्य रूप से झामुमो मीडिया प्रभारी सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां,कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडो, सचिव राजकुमार ,पंकज करमाली,सूरज वर्मा, दीपक साव, इंद्रदेव राम ,राजेंद्र भुईयां, शंकर साव ,चूरामन गंझु ,काली महतो,संदीप नायक, बसंत ठाकुर ,के अलावा अन्य उपस्थित थे।
