पिता के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि बने पुत्र

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के चेपाकलां नव प्राथमिक विद्यालय में आज पिता के विदाई समारोह में पुत्र बने मुख्य अतिथि। समारोह में शिक्षक अपने पुत्र के हाथों सम्मान पाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। यह देख क्षेत्र के ग्रामीण भी चर्चा कर रहे थे कि उम्र से बड़ा उनकी पद और कर्तव्य होती है। समारोह में विदाई पाने वाले शिक्षक कृष्ण कुमार राम और मुख्य अतिथि उनके पुत्र मुखिया अनिकेत नायक थे। शिक्षक
कृष्ण कुमार राम 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत हुए. इस लिए शिक्षक कृष्ण कुमार राम को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह की अध्यक्षता दिनेश्वर महतो व संचालन सोभीलाल महतो ने किया।सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण कुमार राम 1 दिसंबर 2002 में अभियान विद्यालय में नियुक्ति हुई थी।उक्त शिक्षक चपकाला पंचायत मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर पहाड़ी तलहट्टी में बसा गांव हेंसाबार में अभियान विद्यालय स्थापित किया था।इसलिए इन्हें सामुदायिक शिक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति की गई थी. विदाई समारोह में कृष्ण कुमार राम को फूलमाला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।एवं शिक्षकों और छात्र छात्राओं द्वारा उपहार भेंट की गई।समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र मुखिया अनिकेत कुमार नायक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हेसाबार गांव काफी पिछड़ा हुआ था।यहां विद्यालय नहीं था।यहां के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे।इसीलिए मेरे पिता ने अभियान विद्यालय के रूप में स्थापित किया था।जिसका सहयोग झारखंड शिक्षा परियोजना ने सहयोग किया था। हर दिन 9 किलोमीटर दूर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते थे।कभी कभार साइकिल से जाया करते थे। आज स्कूल नव प्राथमिक विद्यालय बना ,तो मेरे पिता का हीं देना है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक के.के कुमार व बीपीएम प्रहलाद गुप्ता ने कहा की शिक्षक कृष्ण कुमार राम ने आज तक अपने दायित्वों का निर्वाहन इमानदारी पूर्वक किया.मौके पर मुखिया अनिकेत कुमार नायक, प्रबंधन समिति अध्यक्ष चिंता देवी , दिनेश्वर महतो, सोभी लाल महतो, बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक के. के कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।


