Breaking
31 Jan 2026, Sat

बुढ़वा महादेव को राष्ट्रीय पटल पर ले जाने का किया जाएगा काम –विधायक रोशन 

बड़कागांव — प्रखंड के प्रकृति के गोद में बसा लगभग 500 फिट ऊपर पहाड़ में स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना किया। कांडतरी गांव के द्वारा शिव बारात निकालकर बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में नाचते गाते भूत,पिचाश,भालू,बंदर सहित अन्य भेष धारण कर पहुंचे। मौके मौके पर बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी पूर्व विधायक लोकनाथ महतो पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सहित अन्य विशिष्ट लोगों ने भी भगवान भोलेनाथ के पास पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मेले को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने भगवान शिव पार्वती और बुधवा महादेव का जयकारा लगाते हुए कहा कि अब हम सभी एक साथ मिलकर बड़कागांव बुढ़वा महादेव को झारखंड स्तर तक ही नहीं राष्ट्र स्तर तक भी स्थापित करने का जरूरत है और इसके लिए हम सभी को मिलकर यहां पर विकास करने का जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि बुढ़वा महादेव का ऐसा विकास किया जाए ताकि पूरे राष्ट्र स्तर के लोग बाबा के दर्शन पाने के लिए यहां तक पहुंचे जो की बुढ़वा महादेव बाबा में बहुत सत्यता है और इन्हीं का आशीर्वाद है कि आज हम आप सबों के सामने एक जनप्रतिनिधि बनकर आए हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं बुढ़वा महादेव के विकास के लिए 24 घंटे तैयार है। वही पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि हम सभी भगवान शिव भक्तों को सबसे पहला नशा को त्याग करना होगा क्योंकि नशा हमारा धर्म नहीं सिखाता है और नशा की वजह से ही हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए आज हम सभी बुढ़वा महादेव के सामने संकल्प ले की हम लोग नशा का त्याग करेंगे। वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं बुढ़वा महादेव के समक्ष जो भी वादा किया था हमने पूरा किया है और मैं बुढ़वा महादेव बाबा के आशीर्वाद से चुनाव हारी नहीं हूं हम बड़कागांव की बेटी बनकर आप लोगों के समक्ष हमेशा है। इसके अलावा बड़गांव प्रखंड के तमाम शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई और श्रद्धालु पूजा अर्चना किया।

 मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख वचनदेव कुमार, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता,बुढ़वा महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,कामेश्वर महतो, पूर्व मुखिया भीखन महतो, घनश्याम कुमार मेवालाल नाग, उमेश दांगी, बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी,शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता,सुरेश महतो,विकाश महतो, इंद्र भूषण कुमार, बबलू मेहता, बीपीओ हीरो महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now
WhatsApp