Breaking
31 Jan 2026, Sat

 बड़कागांव — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में टीवी उन्मूलन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार एवं संचालन बीपीएम नवीन कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से डॉ अविनाश कुमार ने सहयोग करने की अपील की। टीवी को हराने को लेकर गहन विचार विमर्श की गई। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के कुल जनसंख्या का 70% लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिसमें 1100 लोग संदेहास्पद थें। इनमें से 400 लोगों का एक्सरे किया गया जिसमें 11 नए टीवी के मरीज पाए गए, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव के द्वारा शुरू कर दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि आप स्वास्थ्य कर्मी जिस पंचायत में जाएं, वहां के जनप्रिंधियों को अवश्य जानकारी दें, ताकि वे बढ़ चढ़कर आपका सहयोग कर सके। वही पंसस कृष्णा राम ने कहा कि टीवी उन्मूलन को लेकर हम लोग हमेशा स्वास्थ्य विभाग के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया बेबी कुमारी, नीलम मिंज, उप मुखिया राजदेव महतो, भाग्यवंती देवी, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण राम के अलावा दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now
WhatsApp