Breaking
31 Jan 2026, Sat

बड़कागांव — भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल बड़कागांव सदस्यता अभियान को लेकर बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन की प्रांगण में बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी व संचालन किशोर राणा ने किया। बैठक में बतौर  मुख्य अतिथि प्रवासी पदाधिकारी (प्रभारी) उपेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो उपस्थित हुए। प्रभारी ने विधिवत समय सीमा के अंदर सदस्यता अभियान चलाकर बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष चयन करने की बात कही उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ से दो सक्रिय सदस्य बनाना है सक्रिय सदस्य वही बनेंगे जो 50 सदस्य अपने रेफरल कोड में बनाएंगे वही बूथ अध्यक्ष बनेंगे। वही मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की बड़ी पार्टी है सभी जात धर्मों की, कुशल नेतृत्व करने वाली पार्टी है देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की प्रगति बढ़ी है राज्य में संगठन मजबूती के लिए पार्टी सिस्टम काम कर रही है। मौके पर उपस्थित चतरा जिला किसान मोर्चा के प्रभारी सह सदस्यता संयोजक राजेश कुमार उर्फ जुगनू सिंह, पूर्व प्रमुख सह भाजपा के वरिष्ठ नेता टुकेश्वर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ बालेश्वर महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपति राम,मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद, किशोर राणा, शिबू मेहता, सत्यजीत कुमार, बासुदेव प्रसाद, राज किशोर साव,चंद्रदेव ठाकुर,भोला प्रसाद दांगी,स्वरूप नारायण, प्रदीप दांगी, तीला नाथ साव, संदीप सिंह, विकाश तिवारी, चंदन सिंह, अजय कुमार सिंह, सूरज नाथ महतो, शंकर राम, मनीष पांडे, गोपाल प्रजापति, अर्जुन पांडेय, संजय कुमार, नंदलाल महतो, ललित महतो, रंजन पांडेय, रितेश कुमार ठाकुर के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now
WhatsApp