Breaking
31 Jan 2026, Sat

पूर्व सीसीएल कर्मी सह समाजसेवी लूरक महतो का निधन गांव में शोक की लहर 

टंडवा –प्रखंड के डहू गांव निवासी पूर्व सीसीएल कर्मी समाजसेवी 90 वर्षीय लूरक महतो का सोमवार को अहले सुबह निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ा। लूरक महतो पूर्व में सीसीएल में कार्यरत रहे थे। जोकि 2005 में रिटायर हो गए थे। इसके बाद इन्होंने समाज सेवा में जुड़कर समाज के लिए कई काम किया। उनके निधन हो जाने से के लिए एक अपूर्ण क्षति हुआ है। लूरक महतो अपने पीछे पत्नी रमनी देवी, तीन पुत्र एक पुत्री सहित पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गए। लूरक महतो का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव डहू में 2 मिनट मौन धारण कर किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पत्नी रमनी देवी, पुत्र विजय महतो अजय महतो बालेश्वर महतो पुत्री जितनी देवी, बालकृष्ण यादव, अमित महतो,धनेश्वर महतो, हरि महतो, गुरुचरण महतो, राजू महतो,भागीरथ महतो, नरेश महतो ,कृष्णा महतो, दिलीप महतो, खेरी महतो, अभिनव कुमार, बबलू महतो, विकास कुमार, पवन कुमार,अशोक कुमार ,कमलेश कुमार ,बोधी महतो ,भैरव महतो ,सुखदेव महतो, बालेश्वर महतो सहित हंटर ग्रुप के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now
WhatsApp