Breaking
31 Jan 2026, Sat

बड़कागांव। कोयला खदान संघर्ष समिति ट्रेड लेबर यूनियन की आम बैठक लंगातु मैदान बड़कागांव मे आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता ओमकार शर्मा ने की।आम बैठक मे शामिल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष शिव कुमार ओझा,उपाध्यक्ष मनोहर कुमार, मीडिया प्रभारी संजय कुमार पासवान,और तमाम सदस्य शामिल हुए। बैठक में मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा हुआ।  संगठन विस्तार में पुराने लोगों के साथ-साथ नए लोगों को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ओमकार शर्मा ने कहा कि 

कोल माइनिंग कंपनी के द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसका यूनियन घोर निंदा करती है अगर कंपनी का यही रवैया रहा तो यूनियन बहुत जल्द ही कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेगी।डीजीएमएस के मानक मूल्यो को दरकिनार कर कोल कंपनिया माइनिंग 

कार्य कर रही कोल कंपनिया  सीइसआर फंड की उपयोगिता नही कर रही है। कंपनी बड़कागांव प्रखंड में ही सीएसआर की फंड  खर्च करे। कंपनी कोई भी कार्य तो यूनियन के विश्वास को लेकर चले एमडीयू अपना सीएसआर फंड बड़कागांव में ही खर्च करे। बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, युवा नेता सोनू ईरानी, ओमकार शर्मा, किशुन तुरी, संजय पासवान, सुजीत कुमार, रोहित कुमार दास, चेतलाल साव, मनोहर कुमार,राजकुमार,कामेश्वर प्रसाद  सभी सदस्य उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी मिडिया प्रभारी संजय कुमार पासवान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now
WhatsApp