Breaking
31 Jan 2026, Sat

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन से सामुहिक त्यागपत्र,नया संगठन बनाने का निर्णय  

 बड़कागांव — राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही  व संचालन प्रदेश महामंत्री राजु रंजन प्रसाद ने किया। प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  के ढुलमुल रवैया से हम सभी आहत हैं और जल्द ही श्री साहू के नेतृत्व में एक नया संगठन बनाकर अधुरे कार्य को पूरा करेंगे। इसके पहले सामुहिक त्याग पत्र दे देना जरूरी था । धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदलाल साव ने किया। त्यागपत्र देने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष राम , प्रदेश महामंत्री राजु रंजन प्रसाद , प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साव , प्रदेश मंत्री हरिदेव साव , युवा प्रदेश अध्यक्ष शीतल प्रसाद साहू , हजारीबाग जिलाध्यक्ष नंदलाल साव , बोकारो जिलाध्यक्ष जोधन नायक , धनबाद जिलाध्यक्ष अशोक साव , गिरिडीह जिलाध्यक्ष भागवत साह , कोडरमा जिलाध्यक्ष किशोर साव , चतरा जिलाध्यक्ष मुरारी साव , पलामु जिलाध्यक्ष अशोक प्रसाद साहू , जमशेदपुर पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता , सिमडेगा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलमोहन साहू  , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अकलेश्वर प्रसाद साहू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रन्धिर साव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कपिल साव समेत कुमार राहुल गुप्ता , सुमित नारायण , विनोद कुमार साव , सुदामा साव शामिल हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now
WhatsApp